Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
दो दिवसीय राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)               अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
National News

दो दिवसीय राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

20 Sep 2026 1 week ago Ramesh Chander Verma

बूंदी, दिनांक 18-09-26 को दो दिवसीय राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)  अधिवेशन सम्पन्न हुआ।जिसमें सभी आगंतुक अतिथियों , शिक्षक साथियों व सम्माननीय नागरिकों का ओपरणा पहनाकर संगठन के जिला अध्यक्ष राजाराम मेघवाल व कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा स्वागत कर बैंडबाजा के साथ सभा स्थल पर लाया गया ।


            शैक्षिक अधिवेशन में विभिन्न विषयों  पर विचार मंथन किया गया जिसमें मुख्य मुख्य विषय निम्न प्रकार से रहे शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने के संबंध में रहा जैसे, जनगणना , पशु गणना , BLO, क्लर्क कार्य,चुनाव में ड्यूटी ,मिड डे मिल, डाक, सर्वे,आदि, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण,  प्रबोधकों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त में अवसर देने, डीपीसी समय पर करने, पे प्रोटेक्शन के नाम पर वसूली रोकने, भवन विहीन एवं मरम्मत योग्य भवनों हेतु भवन निर्माण राशि स्वीकृत करने, ओपीएस पूरी तरह लागू करने,क्योंकि पेंशन हक हैं  कोई भीख नहीं   , आर जी एच एस में व्याप्त अव्यवस्थाओं को खत्म करने, एससी-एसटी, ओबीसी छात्रवृत्ति समय पर पूरी देने जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिवेशन के प्रथम दिवस के कार्यक्रम को प्रोफेसर रमेश चंद मीणा, रमेशचंद वर्मा  “ टेपन “ सेवानिवृत व. प्रबंधक , कन्हैया लाल मेघवाल, देवीलाल मेघवाल ,शंकर लाल सैनी, राम गोपाल वर्मा, रामप्रसाद बैरवा, पांचू लाल नारेडा , राम लाल मेघवाल, बजरंग लाल आर्य , शंकर लाल वर्मा,आदि ने भी संबोधित किया ।  इस अवसर पर   क्षेत्रीय मंत्री ओमप्रकाश मेघवाल, संभागीय उपाध्यक्ष हंसराज वर्मा, जिला महामंत्री रामलाल गोचर, सभाध्यक्ष अंकुश चंदेल, कोषाध्यक्ष महेंद्र, रामलाल मेघवाल ,रामपाल वर्मा, कौशल मीणा, नरेंद्र यादव, महावीर मेघवाल, महेंद्र बैरवा, के.पाटन‌ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मेघवाल, कृष्ण मुरारी बैरवा, रामप्रसाद आदि उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष राजाराम मेघवाल ने अतिथियों और उपस्थितों का आभार प्रकट किया । मंच संचालन हारून रशीद पठान ने किया

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share