Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
ग्वालियर : श्रीमती पुष्पा यादव NGO द्वारा खून की कमी को दूर करने के लिए टेहलरी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बाँटे आयरन के बिस्कुट।
Health

ग्वालियर : श्रीमती पुष्पा यादव NGO द्वारा खून की कमी को दूर करने के लिए टेहलरी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बाँटे आयरन के बिस्कुट।

02 Aug 2026 1 month ago Suresh Chandra Rawat

ग्वालियर : श्रीमती पुष्पा यादव NGO द्वारा खून की कमी को दूर करने के लिए टेहलरी स्कूल के बच्चों को निःशुल्क बाँटे आयरन के बिस्कुट। 

                           आज शासकीय माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय टेहलरी के बच्चों के चेहरों पर अजीब खुशी की झलक दिखाई दे रही थी। वे बार बार  पूछ रहे थे हमें बिस्किट खाने के लिए कब मिलेंगे, तो कोई बच्चा कह रहा था कि अब रोजाना बिस्किट मिला करेंगे  नन्हे नन्हे बच्चों के मुख से ऐसे प्रश्न सुनाई दे रहे थे। 

                             आखिर में एक बच्चे ने आकर श्रीमती पुष्पा यादव मैडम से पूछ ही लिया मैडम आप जो बिस्कुट के कार्टून देकर जा रहे हो अब कब आओगे बिस्किट देने के लिए तो मैडम ने जवाब दिया बच्चों अब आपको रोजाना बिस्किट मिला करेंगे और यह बिस्किट आपके शरीर में खून की कमी की पूर्ति करेंगे क्योंकि इन बिस्किट में आयरन है आपको यह बिस्किट खत्म नहीं होंगे तब तक हम दूसरे बिस्कुट के डब्बे  भिजवा देंगे आपके लिए बिस्कुट की कमी नहीं रहेगी। मैडम के मुंह से ऐसे शब्द सुनते ही बच्चों की खुशी और बढ़ गई।

                               श्रीमती पुष्पा यादव मैडम द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय टेहलरी एवं माध्यमिक विद्यालय टेहलरी  के बच्चों को बांटने के लिए तीन कार्टून बिस्किट प्रदान किया तथा शिक्षकों को निर्देशित किया कि रोजाना प्रत्येक बच्चे को दो बिस्कुट आयरन के देना है। जिससे कि बच्चों में खून की कमी ना हो और साथ ही बिस्किटों का रिकॉर्ड भी मेंटेन करें। जब तक आपके यह बिस्किट खत्म नहीं होंगे, तब तक हम दूसरे भिजवा देंगे। अब बच्चों को नियमित रूप से इनका वितरण करना है। विद्यालय के प्रभारी एवं शिक्षकों ने NGO मैडम श्रीमती पुष्पा यादव को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया की बच्चों के हित में ऐसे ही उत्साह वर्धक कार्य करते रहें।

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share