Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
मऊ- होमगार्ड भर्ती: जिलाधिकारी ने किया पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन का निरीक्षण
National News

मऊ- होमगार्ड भर्ती: जिलाधिकारी ने किया पुलिस लाइन में शारीरिक दक्षता और दस्तावेज़ सत्यापन का निरीक्षण

13 Jul 2026 2 weeks ago Dheeraj Kumar Singh



​पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर
​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों के पंजीकरण से लेकर उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी, दौड़ व अन्य शारीरिक परीक्षाओं के संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शासन की गाइडलाइंस के अनुसार ही होनी चाहिए।
​"भर्ती प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या पक्षपात की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर अभ्यर्थी को समान अवसर मिलना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
— श्री आनंद वर्द्धन, जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने साफ किया कि भर्ती की हर गतिविधि पर सीसीटीवी या अधिकारियों के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए और यदि कोई समस्या आती है, तो उसका तुरंत समाधान निकाला जाए। निरीक्षण के समय पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी सहित भर्ती ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share