Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
मालवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत
National News

मालवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत

15 Aug 2026 1 month ago Jitendra dahiya

मालवाड़ा रेलवे स्टेशन से पहले आखराड़ सरहद में शुक्रवार सुबह करीब 7:05 बजे लालगढ़-साबरमती एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 19408) की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई।

स्टेशन मास्टर रमेश कुमार सोलंकी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करवाई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान डेरी निवासी मुकेश कुमार, पुत्र अमराराम मेघवाल (25) के रूप में हुई है।

मृतक के पिता अमराराम ने पुलिस को बताया कि मुकेश करीब दो साल से कैंसर से पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस जांच जारी है।

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share