Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
ग्वालियर : प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त संचालक से की सौजन्य भेंट।
Education

ग्वालियर : प्रांतीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त संचालक से की सौजन्य भेंट।

18 Jul 2026 1 week ago Suresh Chandra Rawat

प्रांतीय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीतू तोमर के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पहले श्रीमान संयुक्त संचालक लोकशिक्षण संभाग ग्वालियर श्री हरिओम चतुर्वेदी एवं तत्पश्चात नवागत श्रीमान जिला शिक्षा अधिकारी  स्वीटी मंगल  एवं सहायक संचालक  सौजन्य भेंट की और उन्हें नवीन दायित्व मिलने पर बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। संघ प्रतिनिधि मंडल ने सहायक संचालक एवं पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुकीं  श्रीमती पुष्पा ढोड़ी को भी उनके सहयोगात्मक रवैये के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

संघ प्रतिनिधि मंडल ने शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शैक्षिक गुणवत्ता वृद्धि हेतु हर संभव प्रयास एवं सहयोग का भरोसा दिया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित,महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीतू तोमर,जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता खिसानिया,कार्यकारी जिला अध्यक्ष सोनू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक जिनमें रानी बड़गूजर ,लक्ष्मी मसौरिया,रेखा रानी किरण देव वर्मा,किरण श्रीवास्तव हेमलता माने, अंजू शर्मा, मंजू पांडेय ऊषा  बड़ौनिया,अंजू यादव रामेश्वरी भगत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

साभार:संगीता खिसानिया 

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा

जिला ग्वालियर

“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share